Railway Group D Syllabus

Railway RRB Group D Syllabus 2025 & Exam Pattern

Railway Recruitment Board (RRB) ने साल 2025 के लिए Group D recruitment का notification जारी कर दिया है। अगर आप भी इस साल Railway Group D exam की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको इसका Latest Syllabus और Exam Pattern अच्छी तरह पता होना चाहिए।
इस पोस्ट में हम RRB Group D Syllabus 2026 के साथ-साथ Selection Process और Physical Efficiency Test (PET) की पूरी जानकारी detail में शेयर कर रहे हैं।

RRB Group D 2026: Recruitment Process (चयन प्रक्रिया) Railway Group D Syllabus

Railway Group D में selection पाने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए 4 Stages से गुजरना होगा: Railway Group D Syllabus

  1. Stage 1: Computer Based Test (CBT) – लिखित परीक्षा
  2. Stage 2: Physical Efficiency Test (PET) – शारीरिक दक्षता परीक्षा
  3. Stage 3: Document Verification (DV) – दस्तावेजों की जांच
  4. Stage 4: Medical Examination (ME) – मेडिकल टेस्ट

Stage 1: Computer Based Test (CBT) Exam Pattern Railway Group D Syllabus

सभी eligible candidates को सबसे पहले CBT देना होगा। इसकी exam date, time और venue की जानकारी आपके e-call letter (Admit Card) पर दी जाएगी।

Exam Structure & Mark Distribution: Railway Group D Syllabus

Subject (विषय)No. of Questions (प्रश्नों की संख्या)Total Marks (कुल अंक)Exam Duration (समय)
General Science (सामान्य विज्ञान)2525
Mathematics (गणित)2525
General Intelligence & Reasoning3030
General Awareness & Current Affairs2020
Total10010090 MINUTES

Important Note:

  • Negative Marking: परीक्षा में Negative Marking होगी। हर गलत उत्तर के लिए 1/3rd marks काट लिए जाएंगे।
  • Question Type: सभी प्रश्न Multiple Choice Questions (MCQs) होंगे।

Minimum Qualifying Marks (कट-ऑफ के लिए न्यूनतम अंक): Railway Group D Syllabus

  • UR (General) / EWS: 40%
  • OBC (Non-Creamy Layer) / SC / ST: 30%
  • (PwBD candidates को marks में 2% की छूट दी जा सकती है अगर vacancies खाली रहती हैं तो)

Detailed Subject-Wise Railway Group D Syllabus 2026

a. Mathematics (गणित)

  • Number system (संख्या पद्धति)
  • BODMAS Rule
  • Decimals & Fractions (दशमलव और भिन्न)
  • LCM & HCF (लघुत्तम समापवर्त्य और महत्तम समापवर्तक)
  • Ratio and Proportion (अनुपात और समानुपात)
  • Percentages (प्रतिशत)
  • Mensuration (क्षेत्रमिति)
  • Time and Work (समय और कार्य)
  • Time and Distance (समय और दूरी)
  • Simple and Compound Interest (साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज)
  • Profit and Loss (लाभ और हानि)
  • Algebra (बीजगणित)
  • Geometry and Trigonometry (ज्यामिति और त्रिकोणमिति)
  • Elementary Statistics (प्रारंभिक सांख्यिकी)
  • Square root (वर्गमूल), Age Calculations (आयु गणना)
  • Calendar & Clock (कैलेंडर और घड़ी)
  • Pipes & Cistern (पाइप और टंकी) आदि।

b. General Intelligence and Reasoning (तर्कशक्ति)

  • Analogies (समानता)
  • Alphabetical and Number Series (वर्णमाला और संख्या श्रृंखला)
  • Coding and Decoding (कोडिंग और डिकोडिंग)
  • Mathematical operations (गणितीय संक्रियाएं)
  • Relationships (रक्त संबंध)
  • Syllogism (न्याय वाक्य)
  • Jumbling (जंबलिंग), Venn Diagram (वेन आरेख)
  • Data Interpretation and Sufficiency (डेटा व्याख्या और पर्याप्तता)
  • Conclusions and Decision making (निष्कर्ष और निर्णय लेना)
  • Similarities and Differences (समानताएं और अंतर)
  • Analytical Reasoning (विश्लेषणात्मक तर्कशक्ति)
  • Classification (वर्गीकरण)
  • Directions (दिशा ज्ञान)
  • Statement – Arguments and Assumptions (कथन – तर्क और धारणाएँ) आदि।

c. General Science (सामान्य विज्ञान)

इस सेक्शन के अंतर्गत 10th Standard Level (CBSE) की विज्ञान पूछी जाएगी: Railway Group D Syllabus

  • Physics (भौतिक विज्ञान)
  • Chemistry (रसायन विज्ञान)
  • Life Sciences / Biology (जीव विज्ञान)

d. General Awareness (सामान्य जागरूकता)

  • Science & Technology (विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी) में Current Affairs
  • Sports (खेलकूद)
  • Culture (संस्कृति)
  • Famous Personalities (प्रमुख व्यक्तित्व)
  • Economics & Politics (अर्थशास्त्र और राजनीति)
  • अन्य महत्वपूर्ण राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय विषय (Current Affairs)।

Stage 2: Physical Efficiency Tests (PET) Criteria

CBT पास करने वाले छात्रों को merit के आधार पर कुल वैकेंसी से 3 गुना (3 times) PET के लिए बुलाया जाएगा। यह टेस्ट केवल Qualifying नेचर का है (यानी इसके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे, बस पास होना जरूरी है)। Railway Group D Syllabus

PET Standards for Male & Female:

CriteriaMale Candidates (पुरुष)Female & Transgender Candidates (महिला)
Weight Lifting (वजन उठाना)35 Kg वजन उठाकर 100 meters की दूरी 2 minutes में पूरी करनी होगी (बिना वजन नीचे गिराए, केवल 1 मौका)।20 Kg वजन उठाकर 100 meters की दूरी 2 minutes में पूरी करनी होगी (बिना वजन नीचे गिराए, केवल 1 मौका)।
Running Test (दौड़)1000 meters (1 Km) की दौड़ 4 minutes 15 seconds में पूरी करनी होगी (केवल 1 मौका)।1000 meters (1 Km) की दौड़ 5 minutes 40 seconds में पूरी करनी होगी (केवल 1 मौका)।

Important Rules for PET:

  • PwBD & Course Completed Act Apprentices: इन्हें PET से पूरी तरह छूट (Exempted) दी गई है।
  • Ex-Servicemen: इन्हें भी PET नहीं देना होगा, हालांकि इन्हें CBT और Medical Test पास करना होगा।
  • Pregnant Female Candidates: गर्भवती महिला उम्मीदवारों को self-declaration देना होगा। Confirmatory test में प्रेगनेंसी सही पाए जाने पर उन्हें अस्थाई रूप से (temporarily unfit) माना जाएगा और उनके लिए सीट सुरक्षित रखी जाएगी। डिलीवरी (confinement) के 6 सप्ताह बाद उनका दोबारा PET टेस्ट लिया जाएगा।

Stage 3 & 4: Document Verification (DV) & Medical Test

  • Document Verification (DV): CBT और PET क्लियर करने के बाद उम्मीदवारों को 1:1 के अनुपात (यानी जितनी सीट, उतने बच्चे) में DV के लिए बुलाया जाएगा।
  • Tie-Breaker Rule: अगर दो या दो से अधिक उम्मीदवारों के मार्क्स समान (Same Score) आते हैं, तो Age Criteria देखा जाएगा (ज्यादा उम्र वाले को प्राथमिकता मिलेगी)। अगर उम्र भी समान है, तो नाम के Alphabetical order (A to Z) से फैसला होगा।
  • Medical Examination: फाइनल सिलेक्शन के लिए रेलवे प्रशासन द्वारा तय मेडिकल फिटनेस टेस्ट पास करना अनिवार्य है।

Important Links

  • RRB ANSWER KEY
  • ADMIT CARD
  • RESULT
  • RRB Official WEBSITE
    Disclaimer: यह सिलेबस रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) के आधिकारिक नोटिफिकेशन पर आधारित है। परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए नियमित रूप से ऑफिशियल वेबसाइट चेक करते रहें।